बेतरतीब PDF, स्प्रेडशीट, स्लाइड और स्कैन सुघड़ दस्तावेज़ों और व्यवस्थित डिलीवरी फ़ोल्डर में बदलते हुए।

दस्तावेज़, एक जगह व्यवस्थित

दस्तावेज़ बदलने का काम,एक अनुरोध में निपटाएँ।

PDF, Word, Excel, PowerPoint, इमेज और स्कैन को एक फ़ॉर्मैट से दूसरे में बदलें। फ़ॉर्मैटिंग एक जैसी करें, विषय-सूची बनाएँ और ज़रूरत के हिसाब से कंप्रेस करें।

दस्तावेज़ रूपांतरण आज़माएँ

01 / बदलें और फ़ॉर्मैट करें

अलग-अलग फ़ाइलें। एक जैसी सुघड़ प्रस्तुति।

ज़रूरी फ़ॉर्मैट में बदलें, फिर फ़ॉन्ट, अक्षरों का आकार, पंक्तियों के बीच की दूरी और मार्जिन एक जैसे करें। व्यवस्थित विषय-सूची जोड़ें, ताकि अलग-अलग स्रोतों के दस्तावेज़ एक सुसंगत सेट लगें।

  • अगले संशोधन के लिए तैयार, संपादन योग्य दस्तावेज़
  • एक जैसी शैली और अपने आप बनने वाली विषय-सूची
  • स्पष्ट फ़ाइल नाम, फ़ोल्डर और पेज लेआउट
PDFDOCXXLSXPPTX

रोज़मर्रा के कामों से उदाहरण

PDF → संपादन योग्य Word

PDF अनुबंध, रिपोर्ट या मैनुअल को Word दस्तावेज़ में बदलें। शीर्षकों, अनुच्छेदों और तालिकाओं को संपादन के लिए फिर से व्यवस्थित करें।

Excel → प्रस्तुत करने योग्य PDF

बिक्री की स्प्रेडशीट में पेज का आकार, पेज ब्रेक और प्रिंट क्षेत्र ठीक करें। साझा करने या प्रिंट करने के लिए साफ़-सुथरी PDF एक्सपोर्ट करें।

प्रोजेक्ट फ़ाइलें → ग्राहक को सौंपने वाला पैकेज

Word, PDF, Excel और इमेज फ़ाइलों को विषय के अनुसार छाँटें, नाम और फ़ॉर्मैटिंग एक जैसी करें और अनुक्रमणिका वाला डिलीवरी फ़ोल्डर तैयार करें।

यात्रा के दस्तावेज़ → यात्रा पुस्तिका

फ़्लाइट टिकट, होटल बुकिंग की पुष्टि, यात्रा कार्यक्रम, सुझाव और तस्वीरें एक व्यवस्थित यात्रा पुस्तिका में समेटें।

02 / जानकारी और सारांश निकालें

ज़रूरी जानकारी पाएँ। कॉपी-पेस्ट की मेहनत घटाएँ।

AI से अलग-अलग फ़ॉर्मैट की फ़ाइलें पढ़ें, ज़रूरी जानकारी निकालें और अपने अनुरोध के अनुसार सारांश तैयार करें। तुलना की स्प्रेडशीट, व्यवस्थित संदर्भ संग्रह या पूरी रिपोर्ट पाएँ।

  • टेक्स्ट, तालिकाओं, इमेज और स्कैन को साथ लाएँ
  • कई दस्तावेज़ों से एक ही तरह की जानकारी निकालें
  • अपने चुने हुए फ़ॉर्मैट में सारांश पाएँ
PDFJPGDOCXXLSX

रोज़मर्रा के कामों से उदाहरण

रेज़्यूमे → उम्मीदवारों की स्प्रेडशीट

PDF, Word और इमेज रेज़्यूमे से अनुभव, कौशल और शिक्षा की जानकारी निकालें। समीक्षा के लिए समान जानकारी एक Excel तालिका में व्यवस्थित करें।

शोधपत्र → व्यवस्थित शोध संग्रह

PDF शोधपत्रों से शीर्षक, लेखक, वर्ष, शोध विधियाँ और मुख्य निष्कर्ष लेकर ऐसी संदर्भ तालिका बनाएँ जिसमें खोज की जा सके।

अनुबंध → शर्तों की तुलना

PDF और Word अनुबंधों की भुगतान शर्तों, अनुबंध अवधि, नवीनीकरण और दायित्व संबंधी धाराओं की एक ही तालिका में तुलना करें।

मीटिंग की सामग्री → औपचारिक कार्यवृत्त

मीटिंग के नोट्स, स्लाइड, स्प्रेडशीट और ऑडियो ट्रांसक्रिप्ट को ऐसे कार्यवृत्त में समेटें जिसमें फैसले, आगे के काम और ज़िम्मेदार लोगों के नाम हों।

इनवॉइस → वित्तीय सारांश

PDF, इमेज और Excel इनवॉइस व बिलों से रकम, आपूर्तिकर्ता और तारीखें निकालें। समीक्षा के लिए श्रेणियों में व्यवस्थित वित्तीय रिपोर्ट बनाएँ।

03 / कंप्रेस करें और सुधारें

फ़ाइलें छोटी। साझा करने की गुंजाइश ज़्यादा।

इस्तेमाल के हिसाब से इमेज की स्पष्टता और फ़ाइल के आकार में संतुलन रखें। ईमेल, सोशल पोस्ट, क्लाउड स्टोरेज या प्रिंट की तैयारी के लिए रिज़ॉल्यूशन, इमेज कंप्रेशन और दस्तावेज़ की संरचना सुधारें।

  • स्पष्टता और आकार के बीच संतुलन चुनें
  • हर इस्तेमाल के लिए अलग संस्करण तैयार करें
  • सुधारी गई प्रतियों के साथ मूल फ़ाइलें भी रखें
PDFPPTXPNGJPG

रोज़मर्रा के कामों से उदाहरण

बड़ी प्रस्ताव फ़ाइल → ईमेल अटैचमेंट

टेक्स्ट और चार्ट की पठनीयता को प्राथमिकता देते हुए, अधिक इमेज वाली PDF और स्लाइड डेक को आपके बताए अटैचमेंट आकार की सीमा तक कंप्रेस करें।

उत्पाद की इमेज → सोशल पोस्ट के लिए फ़ाइलें

चुने हुए प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार इमेज के माप, फ़ॉर्मैट और कंप्रेशन को एक साथ समायोजित करें, ताकि पोस्ट करने से पहले आप उनकी समीक्षा कर सकें।

स्कैन किए रिकॉर्ड → कम जगह लेने वाला संग्रह

बड़े स्कैन किए PDF और इमेज की छोटी, स्पष्ट नाम वाली प्रतियाँ बनाएँ, जिन्हें अपलोड करना, सहेजना और ढूँढ़ना आसान हो।

अलग-अलग दस्तावेज़ → प्रिंट के लिए तैयार सेट

पेज के आकार और दिशा को एक जैसा करें, इमेज रिज़ॉल्यूशन जाँचें और अपनी प्रिंट संबंधी ज़रूरतों के अनुसार PDF का सेट एक्सपोर्ट करें।

इस्तेमाल से पहले OCR से निकाले टेक्स्ट, जटिल लेआउट, फ़ॉर्मूलों और निकाली गई जानकारी की समीक्षा करें। कंप्रेशन के नतीजे मूल फ़ाइलों पर निर्भर करते हैं; इमेज को सुधारने से वे बारीकियाँ वापस नहीं आतीं जो मूल में दर्ज ही नहीं थीं।

फ़ाइलें दें। बताएँ, नतीजा कैसा चाहिए।

संपादन योग्य अनुबंध, साफ़-सुथरी स्प्रेडशीट या सौंपने के लिए पूरा पैकेज। जिस काम को पूरा करना है, वहीं से शुरू करें।

दस्तावेज़ रूपांतरण आज़माएँ